logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कन्हान पुलिस की अवैध रेत तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ से अधिक का माल जब्त, 19 लोगों को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा रेती तस्करों पर की गई अलग अलग कार्रवाई में 7 ट्रक सहित 43 ब्रास रेती मिलाकर पकड़ी है। विभाग ने कुल एक करोड़ 68 लाख रुपए से अधिक का माल जप्त कर 19 लोगों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पारशिवनी तहसील के कन्हान थाना अंतर्गत ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार के टीम प्रमुख API अमित पांडे के द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में डुप्लीकेट नंबर प्लेट लगाकर रेती तस्करी करने वाले 5 ट्रक सहित 33 ब्रास रेती सहित 1 करोड़ 27 लाख 90 हजार 160 रूपए का माल जप्त किया गया है। प्रकरण में 15 रेती तस्करों पर विविध धाराओं के तहत कन्हान थाने में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें प्रकरण की जांच थानेदार सार्थक नेहेते कर रहे हैं। 

दूसरी कार्यवाही रामटेक थाना अंतर्गत हुई, जिसमें 2 रेती ट्रक सहित 10 ब्रास रेती सहित कुल 40 लाख 30 हजार रुपए का माल जप्त कर 4 लोगों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत रामटेक थाने में मामला दर्ज किया गया है, थानेदार हृदयनारायण यादव मामले की जांच कर रहे हैं।