logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में नागपुर में केरल का पत्रकार गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट


नागपुर: नागपुर पुलिस ने केरल के पत्रकार और छात्र कार्यकर्ता रेजाज एम शिबा सिद्दीकी को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार रेजाज ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

नागपुर पुलिस ने केरल निवासी पत्रकार और छात्र कार्यकर्ता रेजाज एम सिदीक  को  गिरफ्तार किया है। आरोपी 'डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स एसोसिएशन' से जुड़ा हुआ है और 'मक्तूब मीडिया' तथा 'दि ऑब्जर्वर पोस्ट' जैसे प्लेटफॉर्म पर  कई मुद्दों पर लिखता है। पुलिस के अनुसार, सिदिक ने इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना के पाकिस्तान में चलाए गए "ऑपरेशन सिंदूर" और छत्तीसगढ़ में चल रहे "ऑपरेशन कगार" जैसे अभियानों की तीव्र आलोचना करते हुए भारत सरकार और सैन्य कार्रवाइयों को ‘मानवता के विरुद्ध हमला’ बताया था। ये पोस्ट देशद्रोह फैलाने वाली और समाज में विद्वेष निर्माण करने वाली मानी गई।

पुलिस की गुप्त सूचना के आधार पर लकड़गंज थाना क्षेत्र के मारवाड़ी चौक स्थित एक होटल में छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से 10 आपत्तिजनक पुस्तकें, प्रतिबंधित माओवादी साहित्य, आदि जब्त किए गए हैं। रेजाज हाल ही में दिल्ली से लौटते समय नागपुर में एक मित्र से मिलने रुका था। गुप्तचर एजेंसियों द्वारा उस पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामले दर्ज किये है। नागपुर पुलिस और एंटी-नक्सल सेल पूछताछ कर रही है।