logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Chandrapur: चंद्रपुर से खालिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार, देश की खुफिया एजेंसियों और स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई


चंद्रपुर: अमृतसर स्थित एक पुलिस चौकी पर 'हैंड ग्रेनेड' फेंकने वाले खालिस्तानी आतंकवादी को खुफिया एजेंसी ने चंद्रपुर से गिरफ्तार किया है। यह संयुक्त कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा और खुफिया एजेंसी ने मिलकर की। इस खालिस्तानी आतंकवादी का नाम जसप्रीत सिंह (20) है। शुक्रवार सुबह यह कार्रवाई पूरी गोपनीयता के साथ की गई। इसके बाद आरोपी को पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

जसप्रीत सिंह ने 2023 में अमृतसर स्थित पुलिस चौकी पर हमला किया था। वह नशीले पदार्थों के व्यापार में भी सक्रिय था। पुलिस चौकी पर हमले के बाद वह फरार हो गया था। तभी से पंजाब पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 

जसप्रीत सिंह चंद्रपुर जिले के घुग्घुस इलाके में आया हुआ था। इस दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। चंद्रपुर की अदालत में उसे पेश करने के बाद पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।