logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: लाखनी पुलिस ने 31 गोवंशों को दिया जीवनदान, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सात लाख रुपये का माल जब्त


भंडारा: जिले की लाखनी तहसील में पुलिस ने क़त्ल के लिए ले जाई जा रही 31 गायों को जीवनदान दिया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने एक ट्रक भी जब्त किया है.  

बिना लाइसेंस के परिवहन के खिलाफ सख्त कानून मौजूद होने के बावजूद भी इसे दरकिनार करते हुए, खुलेआम गोवंश तस्करी हो रही है. बेरहमी बांध कर एक ट्रक में ढूंस कर ले जाई जा रही 31 गायों को लाखनी पुलिस ने बचाया।

 लाखनी पुलिस को जानकारी मिली थी कि राजेगाव (एमआयडीसी) बस स्टैंड के पास से एक ट्रक गोवंशों को क़त्ल के लिए ले जा रहा है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 31 गायों को छुड़वाकर जीवनदान दिया और वाहन जब्त कर ट्रक चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में 7 लाख 30 हजार रुपये का माल जब्त किया है.