logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एलसीबी की टीम ने रिजॉर्ट पर मारा छापा, अश्लील डांस करते 13 युवती सहित 37 लोग गिरफ्तार


नागपुर: कुही थाना अंतर्गत सिल्वर लेक रिजॉर्ट पर नागपुर ग्रामीण पुलिस की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने फ़िल्मी गानों पर अश्लील डांस करती हुए 13 युवतियों सहित 37 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एलसीबी की टीम ने विदेशी महंगी शराब सहित 48 लाख से ज्यादा का माल भी जब्त किया। 

ग्रामीण पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि, कुही के सिल्वर लेक रिजॉर्ट पर अश्लील डांस और शराब परोसा जा रहा है। जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने रिजॉर्ट पर छापा मारा। जहां युवतियां गानों पर सामने बैठे लोगों अश्लील इशारे करते दिखाई दिया। एलसीबी को देखते ही वहां हड़कंप मच गया। लोग बचने के लिए यहां वहां भागने लगे। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। 

पुलिस ने रिजॉर्ट संचालक नागपुर निवासी राजबापु मुथैया दुर्गे, मैनेजर विपिन यशवंत आलेने और लड़कियां मुहैया कराने वाला भूपेंद्र उर्फ़ बंटी सुरेश अणे रामटेक निवासी सहित अभय वेंकटेश सकांडे, (वर्धा), अतुल ज्ञानेश्वर चापले (रा मोठी अंजी, वर्धा) शुभम ओमप्रकाश पवणीकर (रा जुनी मंगळवारी, नागपूर) विशाल माणिकराव वाणी (रा जुनोना जी वर्धा), आशिष नथुजी सकांडे (रा गांधी नगर, वर्धा) हर्षल भाऊराव माळवे (रा मानस मंदिर, वर्धा), विजय सदाशिव मेश्राम (रा तीगाव, वर्धा) प्रवीण महादेवराव पाटील (रा मसाला, वर्धा), अशोक तुकाराम चापडे (रा गजानन नगरी सेलू, वर्धा) कौसर अली लियाकत अली सईद (रा केळझर, वर्धा) प्रशांत ज्ञानेश्वर घोगडे (रा जुना पाणी, वर्धा) प्रवीण रामभाऊ बिडकर ( रोठा, वर्धा) सतीश उध्दव राव वाटकर (रा हिंगणी जी वर्धा) गजानन रामदास घोरे (रा पिंपळगाव ता बाळापूर जी अकोला)  महेश महादेव मेश्राम (रा झडशी जी वर्धा)  गोविंद जेठालाल जोतवांनी (रा साई मंदिर, वर्धा) राकेश  विठ्ठलराव भांढेकर (रा खापरी वॉर्ड 2, वर्धा) अविनाश शंकरराव पंधरा (रा बोरखेडी कला, वर्धा)
आकाश किसनाजी पिंपळे (रा झडशी जी वर्धा) राजेश रमेश शर्मा (रा दयाळ नगर अमरावती) और संजय सत्तणारायन राठी (रा प्रताप नगर वर्धा) को गिरफ्तार किया गया है। 

जिन 37 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें 13 युवतियां भी शामिल है। इस दौरान एलसीबी ने महँगी विदेशी शराब, चार कार, नगदी सहित 48 लाख 48800 का सामान भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू का दी है।