logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

स्थानीय अपराध शाखा ने डेढ़ लाख रुपये का 14 किलो गांजा किया जब्त


भंडारा: भंडारा शहर के आसपास त्रिमूर्ति चौक इलाके में स्थानीय अपराध शाखा ने डेढ़ लाख का गांजा जब्त किया है. पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के नाम फिरोज अहमद नबी रसूल (42), मोहम्मद शाहरुख मोहम्मद सलीम (26) हैं, दोनों कुंभारपारा संबलपुर (ओडिशा) के रहने वाले हैं।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करधा से भंडारा की ओर आ रहे वाहन को रोका. जांच करने पर पता चला कि फिरोज और मोहम्मद दोनों प्लास्टिक की बोरी में ओडिशा राज्य से गांजा लेकर आ रहे थे. प्लास्टिक बैग से 14 किलो 488 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 1 लाख 44 हजार 880 रुपये बताई जा रही है.

इसके अलावा उनके कब्जे से ट्रक, 433 सब्जी के कॅरेट और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 13 लाख 77 हजार 530 रुपये है. भंडारा पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. जांच पुलिस कांस्टेबल मोहरकर कर रहे हैं. 

देखें वीडियो: