logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: सिनेस्टाइल में सोना व्यापारी से लूटपाट, 27 लाख रुपये के सामान से भरा बैग लेकर हुए फरार


यवतमाल: जिले की आर्णी में सावली रोड पर अज्ञात आरोपियों ने सोना व्यापारी की कार रोककर, वाहन का शीशा तोड़, आंखों में चटनी फेंक, पिस्तौल का डर दिखाकर 27 लाख रुपये का सामान लूट लिया। सिनेस्टाइल में हुई लूट की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है

विशाल लोलगे, रंजीत काठे दोनों सावली में स्थित अपनी सोने की दुकान बंद कर आर्णी जा रहे थे. इस दौरान शाम करीब सात बजे सावली रोड पर ईंट भट्टा और कुन्हा फाटा के बीच उनकी कार के सामने एक चार पहिया वाहन आ गया, जिसके चलते उन्हें अपनी कार रोकनी पड़ी. चार पहिया वाहन से दो तीन लोग निकले और सामने बैठे विशाल लोलगे की गर्दन पर बंदूक रख दी, जबकि दूसरे ने उनकी आंखों में चटनी फेंक दी और तीसरे ने पीछे बैठे कारोबारी पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद आरोपी 25 लाख की नकदी और 1 लाख 80 हज़ार रुपये के आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। 

बहरहाल, एक बार फिर इस सड़क पर सोने के कारोबार में लूट की घटना से कारोबार में दहशत का माहौल पैदा हो गया है. पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है.