logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: इलेक्ट्रिक वायर गोदाम में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत; एक गंभीर


नागपुर: नागपुर शहर के महल परिसर में शनिवार शाम साढ़े छह बजे बड़ा हादसा हो गया। जहां एक इलेक्ट्रिक वायर गोदाम में आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हों गई वहीं एक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की जानकारी मिलते ही अग्निशमन की चार गाड़ी तुरंत मैके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

मृतकों की पहचान गोदाम मालिक गिरीश खत्री (35) और कर्मचारी विट्ठल धोते (25) के रूप में हुई है। वहीं गुणवंत नागपुरकर (28) का इलाज चल रहा है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, गिरीश खत्री की महल परिसर के जुम्मा मस्जिद के पास जय कमल कांप्लेक्स में इलेक्ट्रिक दुकान है। वहीं दुकान के ऊपर मौजूद फ्लैट में गोदाम है। जिसमें इलेक्ट्रिक समान, हेलोजन, पायरो फटके सहीत समान रखा हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे गोडाउन में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग से निकली चिंगारी गोडाउन में रखे पटाखों और अन्य सामान पर जा गिरी, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई।

जय कमल कॉम्प्लेक्स एक पुरानी इमारत है और इसकी निचली मंजिल पर 'आरके लाइट हाउस' नामक दुकान है, जबकि ऊपरी मंजिलों पर कई परिवार किराए से रहते हैं। गोडाउन में पटाखों का भंडारण सुरक्षा मानकों के खिलाफ बताया जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग की घटना में लापरवाही किस स्तर पर हुई।