logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र में नही थम रहा बवाल, अकोला के बाद अहमदनगर में हिंसा; छत्रपति संभाजी जयंती यात्रा पर पत्थरबाजी


अहमदनगर: राज्य में बावल थमते नजर नहीं आरहा है। अकोला के बाद अहमदनगर में हिंसा हुई है। रविवार को जिले के शेवगांव में छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती निमित्त निकाली गई शोभा यात्रा पर धर्म विशेष के लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इसमें आठ पुलिस वाले घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर शेवगाँव में छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। हाल ही में हुई अकोला हिंसा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों और सुरखबलो को तैनात किया गया। जैसे ही यात्रा निकालकर एक धार्मिक स्थान के बाहर पहुंची अचानक पत्थरबाजी शुरु हो गई। अचानक हुई इस पत्थरबाजी के कारण वहां अफरातफरी मच गई। वहीं इस हमले में आठ पोलिस कर्मी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद बड़ी संख्या में पोलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पोलिस ने फ्लैग मार्च भी किया है। फिलहाल हालात अभी काबू में हैं। पोलिस ने हिंसा मामले में 50 लोगों को गिरफ्तार किया है।