logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: हसनबाग में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 27 लाख सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लिया


नागपुर: आतंकवाद निरोधी दस्ता (Anti Terrorism Squad) ने बुधवार को शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए हसनबाग से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। व्यक्ति की पहचान परवेज पटेल के रूप में हुई है। आरोपी के घर से एटीएस को 27 लाख रूपये भी बरामद हुए हैं। एटीएस की यह कार्रवाई आज सुबह पांच से छह बजे के बीच हुई। 

बुधवार तड़के एटीएस की एक टीम हसनबाग परिसर पहुंची। टीम ने परवेज पटेल उर्फ़ पप्पू के यहां पहुंची। सुबह-सुबह हुई रेड से परिसर में हड़कंप मच गया। टीम ने पप्पू के आवास पर सर्च ऑपरेशन चलाया, इस दौरान आरोपी के टीम को 27 लाख रूपये बरामद किये। मिली जानकारी के अनुसार, नकली नोट और पैसे डबल करने मामले में यह कार्रवाई की गई है। 

आरोपी पप्पू के खिलाफ इसके पहले भी नकली नोट और पैसे डबल करने का लालच देने के कई मामले दर्ज हो चुके हैं। हालांकि उसकी गिरफ्तारी के बाद आधिकारिक रूप से एटीएस की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं इस रेड से परिसर में चर्चाओं का दौर शुरू है।

यह भी पढ़ें: