logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: खुदको IRS अधिकारी बताकर महिला से की शादी, फिर मांगने लगा दहेज


नागपुर: एक ठग युवक ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर एक महिला के साथ धोखेबाजी कर पहले झूठ बोलकर विवाह रचाया और बाद में परिवार से दहेज की मांग करने लगा. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी कुराड़पेठ, लष्करीबाग निवासी विक्की पांडूरंग उमरेडकर (33) बताया जा रहा है. अन्य आरोपियों में उसके पिता रामदास (72) और मां आशा (65) का समावेश है. पांचपावली परिसर में रहने वाली 26 वर्षीय किरण की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2021 में विक्की ने किरण और उसके परिवार से मुलाकात की थी. तब उन्हें बताया कि वह यूपीएससी की परीक्षा पास कर चुका है और आईआरएस कैडर मिला है. सेंट्रल एक्साइज व कस्टम विभाग में वह असिस्टंट कमिश्नर है. आरोपी ने किरण को फर्जी आईकार्ड, पे स्लिप और बैंक के स्टेंटमेंट भी दिखाए थे. किरण का परिवार उसके झांसे में आ गया और कुछ महीनों बाद ही उनका विवाह हो गया. विक्की ने बताया था कि उसकी पोस्टिंग हरियाणा में है. इसके बाद विक्की और उसके माता-पिता ने किरण और उसके परिवार को दहेज के लिए परेशान करना शुरु कर दिया. सोने की चेन, बुलेट वाहन और नकद की मांग करने लगे. विक्की ने किरण के भाई से भी रुपये लिए.

विक्की किसी विभाग में अधिकारी नहीं है ये जानते हुए भी माता-पिता ने उसका साथ दिया. दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ना दी जा रही थी जिसके बाद किरण ने परेशान होकर पुलिस से शिकायत की. तब आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया तो विक्की ने पुलिस को भी गुमराह किया. वह खुदको जीएसटी विभाग में अधिकारी बता रहा था. फर्जी आईकार्ड भी दिखा दिया हालांकि जांच करने पर सारे दस्तावेज बोगस होने का पता चला.  

पुलिस ने विक्की और उसके माता-पिता के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस को संदेह है कि विक्की ने इस तरह और भी लोगों को फंसाया है जिसकी भी जांच की जा रही है.