logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर की कालू-मालू गैंग पर ‘मकोका’; नशा तस्करी मामले में जिले की पहली कार्रवाई


चंद्रपुर: शहर और आसपास के क्षेत्रों में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री तथा गंभीर अपराधों में शामिल कालू-मालू गैंग पर चंद्रपुर पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत कार्रवाई की है। मादक पदार्थ तस्करी के मामले में जिले में ‘मकोका’ के तहत यह पहली कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे अपराध जगत में हड़कंप मच गया है। 


रामनगर पुलिस थाने में दर्ज अपराध में आरोपी यासिर अली उर्फ सैयद परवेज सैयद गनी, वसीमखान आरिफखान उर्फ कालू, मालू उर्फ नसीबखान आरिफखान तथा जुबेर करिम खान के खिलाफ ‘मकोका’ की कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, गैंग के आरोपियों पर इससे पहले भी मादक पदार्थों की अवैध बिक्री तथा शरीर के विरुद्ध गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।

बार-बार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के कारण इनकी आपराधिक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए रामनगर पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक के माध्यम से विशेष पुलिस महानिरीक्षक, नागपुर परिक्षेत्र के पास ‘मकोका’ कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा था।प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद संबंधित मामले में मकोका की धारा 3(1)(ii), 3(2) और 3(4) जोड़ी गईं तथा 4 सितंबर को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।