logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कुख्यात सुमित चिंतलवार गैंग पर लगा मकोका, दो आरोपियों की तलाश जारी


नागपुर: शहर के चर्चित अपराधी सुमित चिंतलवार व उसकी गैंग के पांच सदस्यों पर बजाज नगर पुलिस ने मकोका के तहत कार्रवाई की है। हालांकि, अभी तक उसके दो साथी पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं। सुमित ने 26 जुलाई की रात बजाज नगर के फार्म हाऊस कीचन रेस्टारेंट में तोड़फोड़ करके माउजर की नोंक पर 50 हजार रुपए का हफ्ता मांगा था। हफ्ता नहीं देने पर मैनेजर को जान से मारने की धमकी भी दी थी।  

बजाज नगर पुलिस ने इस मामले में सुमित चिंतलवार सहित उसकी गैंग के खिलाफ हफ्ता वसूली सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था और उनकी तलाश पुलिस कर रही थी। इसी दौरान उनके आपराधिक के रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस ने उनके खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की है।

अपराधी सुमित चिंतलवार और उसके साथी बाबा उर्फ स्वप्निल भोयर को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। इसके बाद आदित्य उर्फ बाला भीमराव तेलगोटे, आशीष किसन गवई और मयूर सुभाष सुर्वे को पकड़ा गया जिन्हें कोर्ट में भी पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 11 अगस्त तक पुलिस की हिरासत में भेजा है। इस टोली के दो मेंबर अंकुश वर्मा और सिनु आवला फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।