logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: MD तस्करी के बड़े मामले का पर्दाफाश, 105 ग्राम ड्रग्स जब्त, सात गिरफ्तार


नागपुर: क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने एनडीपीएस दस्ते के साथ मिलकर एमडी तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 105 ग्राम एमडी मिली है। धंतोली के एक होटल के कमरे में आरोपी इस एमडी का डिस्ट्रीब्यूशन कर ही रहे थे कि इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। 

धंतोली पुलिस थाने के कुम्भारटोली परिसर में होटल लोहारकर है। इसी होटल की चौथी मंजिल पर रूम नंबर 406 में ड्रग तस्करों के जमा होने की जानकारी क्राइम ब्रांच की टीम को मिली थी। इसी सूचना पर तुरंत छापा मार करवाई कर पुलिस ने मौके से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद मुस्तफा उर्फ़ शानू पठान, सरफराज नूर खान, मुन्नात सत्तार खान, अंकित अशोक केसरी, अश्विन तुरकेल, परवेज फिरोज खान, सैयद इमरान उर्फ इम्मू जमील का समावेश है। 

इस कार्रवाई के दौरान करीब 105 ग्राम एमडी भी पुलिस के हाथ लगी है। कार्रवाई में 10 मोबाइल फोन और तीन दो पहिया वाहनों सहित करीब 12 लाख रूपयों का माल पुलिस ने बरामद किया है। 

अपराधी सैयद इमरान उर्फ इम्मू ने मुंबई से इस माल को बुलाया था। होटल के इस कमरे में शहर भर में एमडी तस्करी में लिप्त  तस्कर जमा हुए थे और इससे पहले कि वह इस माल को वहां से ले जाकर आगे बेच पाते पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

पकड़े गए सभी आरोपी हार्डकोर क्रिमिनल है और उनके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। होली त्यौहार के चलते ही शहर में एमडी ड्रग्स का एक  कनसाइनमेंट पहुंचा था। 

देखें वीडियो: