logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर में एमडी तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, चार कुख्यात आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: क्राइम ब्रांच की एनडीपीएस टीम ने  एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 लाख से ज्यादा का माल बरामद करते हुए चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस सेल को गुप्त जानकारी मिली थी  जिसके बाद कपिल नगर थाना क्षेत्र में दबिश देकर इस गोरखधंधे का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से शेख सलमान शेख कलीम, शेख शाहरुख शेख कलीम, स्वप्निल उर्फ बीड़ी नरेश जांभुलकर और हैदर परवेज उर्फ पठान भाई को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से कुल 86 ग्राम एमडी ड्रग, एक पिस्तौल, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की गई है। बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब 6 लाख 31 हजार रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी पेशेवर अपराधी बताए जा रहे हैं। सलमान, शाहरुख और परवेज पर हत्या, हत्या के प्रयास, रेप और मादक पदार्थ तस्करी जैसे गंभीर आरोप पहले से दर्ज हैं।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी भिवंडी, मुंबई से एमडी लाकर नागपुर में सप्लाई करते थे। पुलिस को सलमान और शाहरुख के एमडी बेचने की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी निशानदेही पर हैदर परवेज के घर छापा मारा गया और वहां से एमडी तथा पिस्तौल बरामद हुई। 

फिलहाल पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस मामले ने  पुलिस की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि पेशेवर अपराधी लंबे समय से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे।