logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

माइक्रोसॉफ्ट में आई गड़बड़ी से विमान सेवा पर बड़ा असर, नागपुर से जाने और आने वाली कई उड़ाने हुई रद्द


नागपुर: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई खराबी का सबसे ज्यादा असर विमान यातायात पर पड़ा है। दुनिया सहित देश भर की विमान सेवा देने वाली कई कंपनियों को सर्वर में आई खराबी के कारण उन्हें अपनी फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। नागपुर से भी उड़ने और लैंड होने वाली नौ फ्लाइट इस कारण रद्द हुई है। जिसके कारण यात्राओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

Microsoft  की सर्विस दुनियाभर में ठप होने की वजह से लोगों को मुश्किलों हुई है. इसका बड़ा असर एविएशन सेक्टर, बैंकिंग सर्विसेस और दूसरी इमरजेंसी सर्विसेस पर हुई है. इस पूरे आउटेज की वजह CrowdStrike के एक अपडेट को बताया जा रहा है. इसकी वजह से  कनेक्टिविटी फेल हो गई। हालांकि, कम्पनी ने जल्द से जल्द समस्या को दूर करने की बात कही है। लेकिन इसकी वजह से देश में  एयरलाइंस सर्विस प्रभावित हुई।  
 
नागपुर से जाने और आने वाली जो फ्लाइट कैंसिल हुई है उसमें, NAGPUR -DELHI, NAGPUR-BENGALURU, NAGPUR- MUMBAI और DELHI-NAGPUR की फ्लाइट रद्द कर दी गई।  इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इस संबंध में सायबर एक्सपर्ट ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट सिस्टम एक टेक्निकल सिस्टम है, इसके लिए  माइक्रोसॉफ्ट सभी टेक्नोलॉजी खुद डेवलप नहीं करता बल्कि दूसरी कंपनी  के माध्यम से करते हैं। Microsoft  की सेक्युरिटी सँभालने वाली  क्राउडसाइड नामक कंपनी द्वारा सिस्टम अपडेट करने की वजह से ये सब प्रॉब्लम हुआ है।