logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, पुलिस ने पॉक्सो का मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर शहर में एक नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गिट्टी खदान पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है खास बात इन दोनों की पहचान भी सोशल मीडिया पर हुई थी।

जानकारी के अनुसार आरोपी  25 वर्षीय  करीम अंसारी  है।  जबकि पीड़िता अभी 18 वर्ष की है। पीड़िता से आरोपी की पहचान करीब दो साल पहले कलमना इलाके में हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम और मोबाइल फोन के जरिए आगे बढ़ी। 28 अप्रैल को करीम छात्रा के कॉलेज पहुंचा और उसे अपने गिट्टीखदान स्थित कमरे पर ले गया। वहां उसने शादी का वादा कर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद, छात्रा के गर्भवती होने का पता चला।

तीन महीने की गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद छात्रा ने पूरी घटना बताई। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने गिट्टी खदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी करीम अंसारी के बलात्कार और  (POCSO) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।