logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, पोक्सो सहित विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के कपिल नगर पुलिस थाना अंतर्गत शादी का झांसा देकर एक नाबालिग बालिका को पिछले 4 साल से हवस का शिकार बनाया जा रहा था। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया किया है और आगे की जांच कर रही है।आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़ित बालिका का ही रिश्तेदार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपि की पहचान 23 वर्षीय हिमांशु उके के रूप में हुई है जबकि पीड़िता अभी 20 वर्ष की है और वाडी परिसर में रहती है। करीब 4 साल पहले पीड़िता का आरोपी हिमांशु से प्रेम संबंध बन गए थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध भी स्थापित किए। 

अब युवती ने जब आरोपी हिमांशु पर शादी के दबाब बनाया तो वह शादी से मुकर गया। उसके बाद यह मामला थाने में पहुंचा। पुलिस ने दुष्कर्म और पोस्को की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपि को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।