logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: मिर्जापुर पुलिस ने दिया नौ गोवंश को जीवनदान


अकोला: जिले के ग्रामीण थाने की सीमा अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मालवाहक चार पहिया वाहन अवैध रूप से गोवंश लेकर गुजर रहा था. पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. यह कार्रवाई सुबह की गई.

मुर्तिजापुर से अकोला तक पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि वाहन एमएच 30, बीडी 4335 से 9 गोवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस उपनिरीक्षक घनश्याम पाटिल के मार्गदर्शन में थानेदार सुरेंद्र राऊत, हेड कांस्टेबल दीपक कांडे और उनके कर्मचारियों ने राजमार्ग पर जाल बिछाया और गोवंश को मुक्त कराया.

ट्रांसपोर्टर रिजवान उर्रहमान और शेख रहीम को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ पशु संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही कार और गोधन समेत कुल तीन लाख दस हजार रुपये का कीमती सामान जब्त किया गया. आगे की जांच ग्रामीण पुलिस थाने के थानेदार सुरेंद्र राऊत के मार्गदर्शन में हेड कांस्टेबल दीपक कांडे कर रहे हैं.