logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

विधायक सुरेश धस के करीबी ‘खोक्या’ ने बुलढाणा के कैलास वाघ से की थी मारपीट, दी कई यातनाएं, पीड़ित की आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग


बुलढाणा: बीड का सरपंच हत्या मामला पूरे राज्य में सुर्खियां बटोर रहा है. अब विधायक सुरेश धस के करीबी सतीश भोसले उर्फ़ खोक्या का एक शख्स को बैट से बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है. यह घटना डेढ़ साल पहले की है लेकिन अभी तक इसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. जिस व्यक्ति से मारपीट हुई है वह व्यक्ति बुलढाणा के सिंदखेडराजा का रहने वाला है. 

वीडियो में मारपीट किए गए व्यक्ति का नाम कैलास वाघ है. वह सिंदखेड़राजा तहसील के महेरखेड गांव का रहने वाला है. कैलास वाघ बीड जिले के एक गांव में पोकलैंड पर ऑपरेटर के तौर पर काम करता था.  उस काम के उन्हें पैसे नहीं मिले, इसलिए कैलास वाघ महेरखेड गए. तभी बीड जिले से कुछ सात-आठ लोग कैलास के घर आये और उन्हें किडनैप कर ले गए बीड ले गये और उनकी बेरहमी से पिटाई की. कैलाश को उन्होंने दस दिनों तक यातनाएं दी. सिर के बाल उखाड़ दिये गये, पैर तोड़ दिये गये, गुप्त अंगों में पेट्रोल डाला, कपड़े उतार दिये गये और मिर्ची डाली। इसके बाद कैलास वाघ ने भागकर अपनी जान बचाई.

तभी कैलास वाघ ने सिंदखेड़ाराजा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. लेकिन उस वक्त पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया. अब कैलाश वह ने मांग की है कि वो विधायक सुरेश धस से मिलना चाहते हैं. कैलास का कहना है कि वह ये सब बताना चाहता है. उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है.