logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

अनैतिक संबध बना अपराध का कारण, पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की गला रेत कर हत्या करने का किया प्रयास


नागपुर: अवैध संबंधों के शक के चलते गुस्साये पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया। यह घटना नागपुर के सदर और सीताबर्डी थाना परिसर में सोमवार को घटित हुई। हालांकि गंभीर घायल अवस्था में इन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। तो वही इस  वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 41 वर्षीय हुड़केश्वर निवासी भुमेश्वर पीसे के रूप में हुई है। जबकि घायल महिला उसी की पत्नी रेणुका पीसे तथा महिला का दोस्त 41 वर्षीय नरसाला रोड, हुड़केश्वर निवासी शैलेंद्र हरिहर भांडनकर है। बताया जा रहा है कि आरोपी भुमेश्वर ट्रक ड्राइवर है जबकि उसकी पत्नी माउंट रोड स्थित एडीएफसी बैंक में काम करती है। इस वारदात में घायल शैलेंद्र  सीता बर्डी परिसर में फायरफॉक्स बाइक वर्ल्ड नाम से साइकिल की दुकान चलाता है। 

दरअसल भुमेश्वर का पिछले कुछ दिनों से पत्नी रेणुका के साथ विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी रेणुका के शैलेंद्र के साथ अवैध संबंधों के बारे में भुवनेश्वर को भनक लग गई थी जिसके चलते उसने कई बार पत्नी रेणुका को समझाने का प्रयास किया था। बावजूद इसके रेणुका का शैलेंद्र के साथ बातचीत और मिलना जुलना जारी रहा। 

सोमवार सुबह भुवनेश्वर की पत्नी रेणुका के साथ घर में बहस बाजी और विवाद हुआ और उसके बाद रेणुका अपने बैंक में काम के लिए आ गई। दोपहर करीब तीन बजे के दौरान भुमेश्वर माउंट रोड स्थित एडीएफसी बैंक के पास पहुंचा और उसने बातचीत के लिए रेणुका को बैंक के नीचे बुलाया। देखते ही देखते उसने अपने पास का कट्टर निकाला और रेणुका के गले पर वार कर उसे लहूलुहान कर जान से मारने का प्रयास किया। खून से लथपथ होकर रेणुका वहीं जमीन पर गिर पड़ी।

इस घटना के बाद पूरे परिसर में खलबली मच गई। लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल रेणुका को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया और आगे की जांच शुरू कर दी। वही आरोपी भुमेश्वर बस में सवार होकर सीता बर्डी मेट्रो स्टेशन के पास उतरा और पैदल ही कुछ दूरी पर मौजूद शैलेंद्र की दुकान पर पहुंचा।

दुकान में काम करने वाले नौकर पहले से ही भुमेश्वर को जानते थे लिहाजा बातचीत करने के बहाने भुमेश्वर शैलेंद्र के ऑफिस में अंदर पहुंच गया, जहां सोफे पर बैठे शैलेंद्र से बातचीत के दौरान ही उसने अपने पास की जेब से कट्टर निकाला और उस के गले और शरीर के अन्य भागों पर ताबड तोड़ बार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस घटना के बाद आरोपी भुमेश्वर मौके से फरार हो गया हालांकि गंभीर घायल अवस्था में शैलेंद्र स्वयं ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही सीताबर्डी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामला दर्ज किया। देर रात ही हुड़केश्वर पुलिस की मदद से आरोपी भुमेश्वर को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी।