logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: एमएनएस कार्यकर्ताओं ने हिलटॉप कंपनी में की तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट


यवतमाल: एमएनएस कार्यकर्ताओं ने वणी कोलारपिंपरी में हिलटॉप कंपनी के दफ्तर में तोड़फोड़ की. यह घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे की है. इस मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर की शिकायत पर मनसे के तीन पदाधिकारियों के खिलाफ वणी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कोलारपिंपरी में हिलटॉप हाईराइज प्रा लिमिटेड कंपनी के पास खदान से मिट्टी और कोयला निकालने का ठेका है. शनिवार को मनसे पदाधिकारी फाल्गुन गोहोकर, प्रवीण मंडावकर, सूरज लोंढे सहित अन्य लोग कंपनी के कार्यालय गए और अलग अलग मुद्दे निकालकर कर्मचारियों से गालीगलोच और मारपीट की.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस विवाद के बाद इन पदाधिकारियों ने कार्यालय में आकर दस्तावेज और फाइलें फेंक दीं और संतोष सरवनकर नाम के ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी.

इसके बाद ये मसे कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और दो से ढाई घंटे तक इस कंपनी के ट्रकों का आवागमन रोक दिया. इससे तनाव काफी बढ़ गया. शिकायत में कहा गया कि ट्रक को रोके जाने से कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.

आखिरकार कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर उदयकुमार वीरेंद्रकुमार सिंह ने शनिवार सुबह वणी थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.