logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रेलवे प्लेटफॉर्म पर मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच मोबाइल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: रेलवे स्टेशन पर सक्रिय एक अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह को लोहमार्ग पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के बाद पुलिस को इन आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है।

रेलवे स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफॉर्मों से दो यात्रियों के मोबाइल चोरी होने की शिकायतें लोहमार्ग पुलिस थाने में दर्ज हुई थी। पहली घटना में, बिहार निवासी गोलुकुमार रॉय प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 पर बैठे थे, तभी उनके बैग से उनका  मोबाइल चोरी हो गया। वहीं, दूसरी घटना में मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी रजीत अहिरवार का मोबाइल प्लेटफॉर्म क्रमांक 8 से चोरी हुआ था।

दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए लोहमार्ग पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों की पहचान की और उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज रनगीरे,   रितेश उर्फ मोनू रनगिरे और जी. शंकर कणेशन के रूप में हुई है जिनमे दो आरोपी मध्य प्रदेश तो एक आरोपी तमिलनाडु का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।