logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मोमिनपुरा हिट एंड रन केस: पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार


नागपुर: कुछ दिन पहले नागपुर के मोमिनपुरा परिसर में एक शराबी कार चालक ने कोहराम मचाते हुए चेकिंग के दौरान दो पुलिस कर्मियों को रौंद कर भागने का प्रयास किया था। हालांकि एक गली में जाकर कार के फंस जाने के चलते मौके पर ही लोगों ने कार में सवार 2  लोगों को पकड़ कर उनकी जमकर पिटाई की थी और उन्हें पुलिस के हवाले किया था। हालांकि इस दौरान कार से गांजा और अन्य नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए थे। पुलिस ने इस मामले में गांजा मुहैया करवाने वाले तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है जो कि इस घटना के इस समय कार में ही मौजूद था।

मोमिनपुरा के भगवा घर चौक पर 15 नवंबर की रात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी । इस दौरान एक तेज रफ्तार कार बैरिकेड तोड़ते हुए भाग गई थी। इस कार के चालक ने 2 पुलिस कर्मियों को कुचल दिया था. इस घटना में पुलिसकर्मी अनिरुद्ध सहस्त्रबुदे और संजय तिवारी गंभीर रूप से घायल हुए थे । बाद में रहमान होटल की  तंग गली में जाकर कार फंस गई थी परंतु तब तक इस कार ने कई दुपहिया गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। कार से भगाने के प्रयास में दो आरोपियों संकेत कन्हेरे और राहुल राउत को वहां मौजूद भीड़ ने पकड़ लिया था जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले किया गया।

जांच के दौरान है इस कार में गांजा और अन्य नशीले पदार्थ मिले थे। इस गाँजे को मानकापुर में रहने वाले सोहेल खान नामक गांजा तस्कर ने मुहैया करवाया था जो कि इस दुर्घटना के समय कार में ही मौजूद था और मौका पाकर वहां से भाग खड़ा हुआ था। बीती रात तहसील पुलिस को सोहेल के उसके घर में आने की जानकारी मिली थी जिसके आधार पर ही पुलिस ने उसके घर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया है।