logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर में एक ही दिन 20 लाख से अधिक की चोरी, चार इलाकों के बंद घर बने निशाना


नागपुर: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जब नागपुर शहर में बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए राखी बांधने में व्यस्त थीं, उसी समय कुछ शातिर चोरों ने इस खुशी के माहौल को अपने लिए सुनहरा मौका बना लिया। शहर के चार अलग-अलग इलाकों में बंद घरों को निशाना बनाते हुए उन्होंने 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी को अंजाम दिया। अब पुलिस घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

नंदनवन पुलिस थाना अंतर्गत 32 वर्षीय फरीद सचिन महादेव हटवार न्यू डायमंड नगर के प्लॉट नंबर 104 में परिवार के साथ रहते हैं। सचिन एक निजी बैंक में मैनेजर है। 9 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे के द्वारा वे अपने घर को ताला लगाकर पत्नी व बच्चों के साथ अपने साल के घर बहादुर में राखी के लिए गए हुए थे।

इसी बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और बेडरूम में रखी आलमारी से सोने चांदी के आभूषण और नगदी सहित 854000 रूपयों के माल पर हाथ साफ कर लिया। अगली सुबह करीब 8:30 बजे के दौरान सचिन जब परिवार सहित घर पहुंचे तब उन्हें चोरी होने की बात का पता चला और इसकी शिकायत पुलिस से की।

चोरी की दूसरी  घटना अजनी पुलिस थाने के शताब्दी नगर  के प्लॉट नंबर 62  में 9 अगस्त की रात करीब 8 बजे के  दौरान सामने आई है। फरियादी सुरेश लखोटे जो कि पेशे से फेब्रिकेशन का काम करते हैं और घटना वाली रात अपने परिवार सहित घर को ताला लगाकर रक्षाबंधन के कार्यक्रम के लिए खापरी  पुनर्वसन में गए हुए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर में सेंधमारी कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी 40000 सहित करीब 70000 रुपये के माल पर हाथ साफ कर लिया। 

चोरी का तीसरा मामला कपिल नगर पुलिस थाने के प्लाट नंबर 126,अंगूली माल नगर में 9 अगस्त की दोपहर 1 बजे से 10 अगस्त की सुबह 9:30 बजे के बीच हुआ। फरियादी उमाशंकर हमीरचंद विश्वकर्मा जो कि पेशे से इलेक्ट्रीशियन है घटना वाले दिन अपने परिवार के साथ छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश में रहने वाली अपनी बहन के घर रक्षाबंधन के लिए गए हुए थे। 10 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे के दौरान उनके पड़ोसी ने फोन कर उन्हें जानकारी दी कि उनके मुख्य दरवाजा खुला हुआ है और अंदर लाइट भी शुरू है।

उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद तुरंत इस घटना की जानकारी कपिल नगर पुलिस को दी गई। जांच के दौरान ही पता चला कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से भी सोने चांदी के आभूषण और नगदी 340000 हजार सहित करीब 6 लाख 84,500 रुपयों के माल पर हाथ साफ किया है। 

इसी तरह चोरी का चौथा मामला वाठोड़ा  के चैतन्याश्वर नगर के प्लाट नंबर 10 में फरियादी मनोज माणिक राव नाकाडे के यहां सामने आया है। मनोज निजी काम करते हैं और रक्षाबंधन के चलते रात करीब 10:30 के दौरान अपने घर को ताला लगाकर परिवार सहित काटोल में गए हुए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर में सेंधमारी कर सोने के आभूषण और नगदी सहित 3 लाख 47000 रुपयों के माल पर हाथ साफ किया। 

बताया जा रहा है कि मनोज ने सुरक्षा के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हुए थे। बावजूद इसके ये चोर सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी अपने साथ लेकर गए हैं। शहर में एक ही दिन चोरी की इन चार घटनाओं के चलते नागरिकों में दहशत का माहौल है। अब पुलिस चोरी हुई घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है ताकि इन चोरों का सुराग लगा कर उन्हें हवालात पहुंचाया जा सके।