logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर रेलवे स्टेशन पर तीन किलो से अधिक का सोना जब्त, रेलवे सुरक्षा बल व राजस्व खुफिया निदेशालय की कार्रवाई


नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल व राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर आजाद हिंद एक्सप्रेस से करीब 3 किलो 200 ग्राम सोना जब्त किया है। जब्त किये गये सोने की कीमत करीब 2 करोड रुपए बताई जा रहे है। सोना तस्करी के आरोप में  एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

डीआरआई की टीम को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद नागपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिल कर यह छापा मार कार्रवाई की गई. आजाद हिंद एक्सप्रेस के 17 जनवरी को नागपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही उसमें से उतरे एक युवक को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उसके पास के मिले सामान से करीब 3 किलो 200 ग्राम सोना मिला, जिसकी कीमत करीब 2 करोड रुपए बताई जा रही है. 

बताया जा रहा है कि यह सोना लेकर यह युवक बांग्लादेश से कोलकाता पहुंचा था और वहां से वह नागपुर ट्रेन में बैठकर आया था. नागपुर में उतरने के बाद वह यहां से सोना लेकर सीधे मुंबई जाने वाला था. पूछताछ में उसने बताया कि यह सोना वह मुंबई में किसी ज्वेलर्स को देने वाला था.

डीआरआई अब इस युवक से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले में जुड़े अन्य आरोपियों का पता लगाकर उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा सके। कुछ समय से नागपुर सोना तस्करी का हब बनता जा रहा है .हाल ही के दिनों में नागपुर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी के कई मामले सामने आए थे और एयरपोर्ट पर सख्ती के बाद इन सोना तस्करो  ने अब ट्रेनों के माध्यम से सोना तस्करी की तरफ अपना रूख किया है.