logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: माँ ने ही कर डाला नशेड़ी बेटे का खून, इलाके में मची खलबली


अकोला: यहां के बार्शीटाकली में एक दिलदहला देने वाला खुलासा हुआ है. एक माँ ने ही अपने बेटे का कत्ल कर दिया है. बार्शीटाकली पुलिस स्टेशन अंतर्गत बार्शीटाकली से अकोला रोड पर अलंदा फाटिया के सामने लगभग 20 से 22 साल के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. अब इस शव से जुड़ी गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। खुलासा हुआ है कि यह शव उस नशेड़ी युवक का है जिसकी माँ ने इससे तंग आकर बेटे का खून कर दिया.

मृतक के गर्दन, चेहरे एवं शरीर पर कई जगह चोट के निशान होने से यह प्रतीत हो रहा था कि उक्त कृत्य किसी अज्ञात आरोपी द्वारा किया गया है. इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो थानेदार शिरीष खंडारे और उनकी टीम ने तुरंत घटना स्थल पर पहुँच कर पंचनामा किया.

मृतक व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया गया तो पता चला कि उक्त मृतक शिव सेना झोपड़पट्टी निवासी शांताराम रमेश नागे है और वह पिछले 10 से 12 वर्षों से आलंदा में रह रहा है.

पुलिस ने जांच शुरू की और साबुत जुटाए जिससे आरोपी पकड़ा गया. आगे की जांच में पता चला कि मृतक शांताराम नशे में था और जब वह घर आता था तो अपनी मां को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. उसके ऐसे व्यवहार से उसके परिवार को कष्ट झेलना पड़ रहा था.

7 सितंबर की आधी रात को मृतक शांताराम की सोते समय उसकी मां ने सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी कुसुमबाई रमेश नागे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.