logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मां ने अपनी बेटी को एक लाख में बेचा! अंतर्राज्यीय गिरोह पर्दाफाश


यवतमाल: शहर के मोमिनपुरा इलाके की एक नाबालिग लड़की को करीब एक लाख में बेच दिया गया. इसके बाद उसकी शादी राजस्थान के एक युवक से हो गई. इस बीच, शहर पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को, युवती को राजस्थान ले जाते समय हिरासत में लिया। 

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि बेची गयी नाबालिग लड़की को राजस्थान ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने धामनगांव रोड पर नाकाबंदी की. इसी बीच रात करीब 8.30 बजे पुलिस ने संदेह के चलते एक टेंपो को रोका और जांच की. इसमें ड्राइवर असलम खान तस्वर खान पठान, सत्तार मोहम्मद और अब्दुल कमरुद्दीन तीनों के युवती के साथ बैठे थे. इसके बाद संदेह के आधार पर पूछताछ पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया।

लड़की को विश्वास में लिया गया और पूछताछ की गयी. लड़की ने पुलिस को आपबीती सुनाई. लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अकोला में रहती है. उसकी मां ने ही उसे एक लाख में राजस्थान में बेच दिया गया था. उसने बताया कि उसकी शादी यवतमाल शहर के मोमिनपुरा इलाके में रहने वाले चाचा अंसार खान पठान के घर पर राजस्थान के चूरू के रहने वाले 28 साल के शंकरसिंह सोहनसिंह के साथ तय की गई थी।

पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें शंकरसिंह सोहनसिंह, सत्तार मोहम्मद बैजिरुद्दीन, ताज मोहम्मद बैजीरुद्दीन, अब्दुल कमरुद्दीनअसलम खा तस्वर खा पठाण, इम्त्याजबी सरदार खा पठाण का समावेश है.