logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जेल ले जाते समय एमपीडीए का आरोपी हुआ फरार, पुलिस महकमे में मची खलबली, रहाटे कॉलनी चौक की घटना


नागपुर: धंतोली पुलिस थाना अंतर्गत राहटे चौक से एमपीडीए का एक आरोपी फरार। यह घटना उस समय हुई जब जरिपटका पुलिस की टीम उसे जेल ले जा रही थी। गाड़ी के सिग्नल पर रुकते ही यह आरोपी पुलिस जवान का हाथ झटकर गाड़ी से फरार हो गया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया परंतु सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक और अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने में कामयाब रहा। इस घटना के बाद पुलिस दल में खलबली मच गई। हालांकि अभी तक इस फरार आरोपी का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है जिसकी तलाश जारी है।

धंतोली पुलिस थाना क्षेत्र के रहाटे कॉलनी चौक पर सोमवार रात उस  समय यह घटना  हुई जब आरोपी को सेंट्रल जेल में जमा करवाने के कुछ पुलिस कर्मी लेकर जा रहे थे। आरोपी अजय उर्फ अज्जू राजेश बोरकर है, जो इंदोरा के भंडार मोहल्ला का निवासी है। 

जरिपटका पुलिस ने उसके आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए एमपीडीए की कार्रवाई की थी. पुलिस उसे गिरफ्तार कर पहले पुलिस आयुक्तालय लेकर गई जहां से उसे सेंट्रल जेल में जमा करवाने के लिए लेकर जाया जा रहा था। जरिपटका पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस हवलदार कमलेश यादव, पुलिस कर्मी अमित चवरे चालक तुषार पाडोले  उसे सेंट्रल जेल ले कर जा रहे थे।

इस दौरान रहाटे कॉलनी चौक पर सिग्नल बंद होने के कारण पुलिस  की गाड़ी रुक गई।  आरोपी मुरलीधर ने पुलिसकर्मियों के हाथ को झटका देकर उनकी पकड़ से छूट गया  और गाड़ी का दरवाजा खोल कर फरार हो गया। आरोपी के भागने के बाद पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़े  लेकिन भारी ट्रैफिक और रात का समय होने के कारण आरोपी वहां से ओझल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल में खलबली मच गई।

घटना की शिकायत धंतोली पुलिस थाने में दर्ज करवाई गए हैं। इस कुख्यात अपराधी की तलाश में अलग-अलग टीमें  मंगलवार दिनभर उसकी तलाश करती रही। बावजूद इसके उसका कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। 

देखें वीडियो: