logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

करंट से हत्याकांड! यवतमाल के गांव में राजनीति की खौफनाक साजिश; एक महिला की दर्दनाक मौत, हत्या का मामला दर्ज


यवतमाल: ग्राम पंचायत की राजनीतिक दुश्मनी ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यवतमाल ज़िले के अंजी नाइक गांव में शनिवार रात एक ऐसी सनसनीखेज घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। गांव की राजनीति में एक पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची गई – और वो भी बिजली के करंट से! इस घटना में 37 वर्षीय महिला सविता मनेश पवार की मौत हो गई, जबकि उनका पति मनेश पवार चमत्कारिक रूप से बच गया।

करंट से जाल बिछाकर हत्या!

शनिवार रात करीब ढाई बजे सविता पवार घर से बाहर बने बाथरूम के लिए निकली थीं। जैसे ही उन्होंने चप्पल पहनने के लिए नीचे झुकीं, वो अचानक ज़मीन पर गिर पड़ीं। उनके चीखने की आवाज़ सुनकर पति मनेश पवार दौड़कर बाहर आए और जैसे ही पत्नी को छूने की कोशिश की, उन्हें भी करंट का ज़ोरदार झटका लगा। गनीमत रही कि पड़ोसियों ने समय रहते उन्हें अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने सविता को मृत घोषित कर दिया।

सीधे घर के सामने बिछाया गया मौत का जाल

परिवार ने आरोप लगाया है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित राजनीतिक हत्या है। सविता के पति मनेश पवार ने पुलिस को बताया कि कुछ सालों से उनका गांव के राठौड़ और चव्हाण परिवारों से राजनीतिक विवाद चल रहा था – और पंचायत चुनाव को लेकर तनाव तेज़ हो चुका था। पवार परिवार का आरोप है कि उनके घर के आसपास जानबूझकर बिजली के तारों में करंट दौड़ाया गया, ताकि रात को कोई बाहर निकले और मारा जाए।

हत्या का मामला दर्ज 

घटना के बाद घाटंजी पुलिस ने सविता के पति की शिकायत पर इंदल राठौड़, सुदाम चव्हाण, गणेश राठौड़, विनोद चव्हाण, राजू जाधव और चेतन चव्हाण पर IPC की धारा 302 (हत्या) सहित गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

गांव में भारी तनाव, पुलिस तैनात

घटना के बाद अंजी नाइक गांव में भारी तनाव फैला हुआ है। दोनों गुटों के बीच दुश्मनी और तेज़ हो गई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।