logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में हत्या की घटनाएं बेकाबू, जगनाडे चौक में युवक की चाकू मारकर हत्या


नागपुर: शहर में लगातार बढ़ती हत्या की वारदातों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगनाडे चौक परिसर का है, जहां 38 वर्षीय नितेश दुपारे की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मृतक नितेश  गुजरवाड़ी के गंगाबाई घाट  का निवासी था। वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। गुरुवार देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर अचानक हमला कर दिया और चाकुओं से कई वार किए। हमला इतना गंभीर था कि नितेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय नागरिकों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हालांकि, इस हमले मे एक आरोपी की पहचान यश उर्फ दत्तू गोस्वामी गुजरवाडी के रूप में हुई है।  हत्या के पीछे का कारण अभी अभी पता नही चल पाया है। 

सूत्रों की माने तो करीब दो हफ्ते पहले नितेश की मां ने कुछ युवकों को घर के पास ही गांजा पीने की बात को लेकर लताड़ लगाई थी इसके चलते ही आरोपियों ने नितेश से झगडा भी किया था। गुरुवार रात नितेश पैदल ही किसी काम के चलते जा रहा था इस दौरान जगनाडे चौक के पास दो हथियारबंद युवकों ने उसे जबरदस्ती रोककर उसकी हत्या कर दी और भाग गए। 

लगातार हो रही हत्याओं से नागपुर शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने ह्त्या के तहत के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

देखें वीडियो: