logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर बना क्राइम कैपिटल! एक हफ्ते में छह हत्याओं से दहली उपराजधनी


नागपुर: उपराजधानी नागपुर की पहचान देश के सबसे सुरक्षित शहरों में की जाती थी। जहां नागरिक बिना भय और बे झिझक निवास करते थे। लेकिन वर्तमान में स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। शहर में अपराध और अपराधियों पर कोई काबू ही नहीं रह गया हो। आए दिन हत्या जैसी संगीन वारदात सामने आ रही। पिछले एक हफ्ते में उपराजधानी में सात हत्याएं हुई हैं। जिसमें से तीन हत्या केवल रविवार को हुई हैं। शहर में बढ़ते अपराध को देखते हुए यह चर्चा शुरू हो गई है कि, अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ बचा है या नहीं।  

उपराजधानी में हत्याओं का सिलसिला जारी है। रविवार को शहर तीन हत्याओं से दहल उठा। पहली वारदात सक्करदारा थाना में हुई, जहां एक व्यक्ति ने क्रिस्चन कब्रिस्तान के केयर टेकर की दिन दहाड़े चाकू मार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

दूसरी घटना तहसील पुलिस थाना अंतर्गत दो सगे भाइयों पर उन्हीं के दूर के रिश्तेदार ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना बीती रात गांधी बाग गार्डन के पास हुई। व्यवसाय के पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर हत्या होने की जानकारी है। पुलिस ने इस हत्या में शामिल तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश कर रही है।

बता दें कि पिछले एक हफ्ते में ही नागपुर शहर में हत्या की ६ घटनाओं के चलते पुलिस की सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।