logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: इतवारी में 1.40 करोड़ की लूटपाट, वारदात सीसीटीवी में कैद


नागपुर: उपराजधानी में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जारही है. चोरी, लूटपाट और खून के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. मंगलवार रात को फिर एक लुटपाट की वारदात सामने आई है. जहां भरे बाजार दो युवकों ने सरे आम 1.40 करोड़ लुट लिए. यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही गांधीबाग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है. 

जानकारी के अनुसार, गिरमभाई पटेल नामक ट्रांसपोर्ट कंपनी इतवारी नेहरू पुतला के समीप स्थित है. कल यानि मंगलवार की रात यहां के कुछ व्यापारियों से रकम लेकर भूतड़ा चेंबर में जमा कराने ले जाई जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में दो नकाबपोश लुटेरों ने कट्टा दिखाकर कंपनी के कर्मचारी को रोका और उसके हाथ से 1 करोड़ 15 लाख रुपए की नकदी से भरा बैग और मोबाइल छीनकर भाग गए. लुटेरों की तलाश में तुरंत शहर में नाकाबंदी कर दी गई.

कई सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद भी लुटेरों के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी. ऐसी चर्चा है कि यह हवाला की रकम हो सकती है. यह बात भी कही जा रही है कि लुटेरों को पहले से रकम के बारे में जानकारी थी. फिलहाल कंपनी के अन्य लोगों से पूछताछ जारी है.