logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गिरफ़्तारी का डर दिखाकर महिला डॉक्टर से 2.96 लाख ठगे, पुलिस में मामला दर्ज


नागपुर: अजनी पुलिस थाना अंतर्गत धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज हुआ है जहां साइबर अपराधियों ने मेडिकल अस्पताल की एक डॉक्टर को ही अपना निशाना बना लिया। कुरियर में ड्रग्स और पासपोर्ट आदि सामान मिलने का झांसा देकर महिला डॉक्टर को इन अपराधियों ने पुलिस अधिकारी बताकर पहले बातचीत की और धोखे से 2.96 लाख रुपये ले लिए. अजनी पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी, कौशिकी हलदर दिल्ली की रहने वाली हैं और शासकीय मेडिकल कॉलेज के मार्ड हॉस्टल में रहती हैं और एमडी की पढ़ाई कर रही हैं। पिछले 24 अप्रैल की शाम कौशिकी हॉस्टल में पढ़ाई कर रही थीं उसी दौरान उन्हें एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को फेडेक्स कुरियर कंपनी का एजेंट बताया और कहा कि आपका पार्सल हमने सीज किया है। 

उसमें कपड़े, 5 क्रेडिट कार्ड, 5 पासपोर्ट, लैपटॉप, 140 ग्राम ड्रग्स और 24,620 रुपये नकद मिले हैं। उसे ग्रिफ्तार करने का डर दिखाकर साइबर अपराधियों ने पैसे ट्रांसफर करने के लिए लगाया। डॉक्टर  ने तब 296,000 रुपये अलग-अलग छाता से ट्रांसफर भी किये। बावजूद इसके साइबर अपराधी और पैसों की मांग कर रहे थे। संदेह होने के बाद महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत अजनी पुलिस से कर दी।