logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पिस्तौल की नोक पर सर्राफा व्यापारी से हुई लूटपाट, चार लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम


नागपुर: जिले के खापरखेडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपळा डाक बंगला में चार अज्ञात हथियारबंद लुटेरों ने सर्राफा व्यवसायी को निशाना बनाकर 1 किलो सोना और 15 किलो चांदी लूट ली। यह घटना  बीती रात उस समय हुई जब निहारिका ज्वेलर्स के मालिक अपने भतीजे के साथ दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे।

लूटपाट की घटना यह घटना बीती रात करीब 8:15 बजे के आसपास हुई। रविंद्र महादेव मुसले नामक सर्राफा व्यापारी की डाक बंगला परिसर में निहारिका ज्वेलर्स नाम से सराफा की दुकान है। बीती रात रविंद्र महादेव उनके भतीजे मयंक के साथ दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे। गहनों से भरी बैग जैसे ही  मुस्ले कार में रख रहे थे, तभी चार हथियारबंद लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। 

हमलावरों में से एक ने मयंक के सिर पर पिस्तौल की बट से वार किया और दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड फायर किए। लुटेरे 1 किलो सोना और 15 किलो चांदी लूटकर सर्राफा व्यापारी की ही कार से नागपुर की ओर फरार हो गए। लूट कि इस वारदात में करीब 40 लाख रूपयों का माल लेकर आरोपी फरार हुए हैं। 

इस घटना की जानकारी मिलते ही नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा को लेकर व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि देर रात ही पाटन सावंगी के पास से कार लावारिस हालत में पुलिस ने बरामद कर ली है।