logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जेल से छूटा अपराधी बना ड्रग्स तस्कर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के एमआईडीसी पुलिस ने हत्या के मामले में जेल से छूटे एक अपराधी को एमडी की तस्करी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 16 ग्राम एमडी और अपराध में इस्तेमाल की गई एक दुपहिया वाहन बरामद की है। यह कार्रवाई क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के तहत पुलिस को मिली गोपनीय  सूचना के आधार पर  अंजाम दी गई। 

जानकारी के अनुसार पकड़ा गया यह अपराधी जयताला निवासी 23 वर्षीय अंजिकय तेलगोटे है। अंजिकय के खिलाफ इससे पहले 2019 में हत्या का एक मामला दर्ज है और वह करीब 5 महीने पहले ही जमानत पर जेल से छुट कर बाहर आया है। उसके बाद से ही उसने एमडी की तस्करी करना शुरू कर दिया था। एमआईडीसी पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी कि एक अपराधी वासुदेव नगर स्थित मेट्रो स्टेशन के पास एमडी की खेप देने के लिए आने वाला है।

इसी सूचना पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर एक दुपहिया गाड़ी के साथ अंजिकय को रंगे हाथ गिरफ्तार  किया है। उसकी तलाशी लेने के बाद उसके पास करीब 16 ग्राम एमडी मिली है। हालांकि यह एमडी उसने कहां से खरीदी है इसका अभी पता नहीं चल पाया है जिसकी जांच की जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई उसकी दुपहिया गाड़ी और एमडी सहित करीब एक लाख रूपयों से अधिक के माल को बरामद किया है।