logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शराब के नशे में धुत मजदूर ने युवती से की छेड़छाड़, लकड़गंज पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा


नागपुर: शहर के लकड़गंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक शर्मनाक घटना सामने आई, जब एक शराब के नशे में धुत मजदूर ने घर के बाहर खड़ी 18 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। घटना के समय युवती अपनी छोटी बहन के साथ घर के बाहर खड़ी थी।

आरोपी की पहचान सचिन जगदीशप्रसाद मिश्रा (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता है। आरोपी ने युवती के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। हालांकि युवती ने साहस दिखाते हुए जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर उसके पिता और भाई तुरंत पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया।

परिवार ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत लकड़गंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।