logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: इतवारी स्थित स्टेशनरी दूकान में लगी आग, आस-पास के घर भी आये चपेट में; तंग गलियां की वजह से आग बुझाने में परेशानी


नागपुर: नागपुर के पुराना भंडारा रोड स्थित इतवारी परिसर की एक स्टेशनरी दुकान में बुधवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई . इस आग ने आसपास के घरों सहित दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया. हालांकि तंग गलियां होने की वजह से आग बुझाने में अग्निशमन दस्ते को काफी मस्कत करनी पड़ी। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था

अग्निशमन दस्ते को बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे पुराना भंडारा रोड स्थित आहूजा पेनमार्ट नामक  स्टेशनरी की दुकान में आग लगने की जानकारी मिली थी। हालांकि भीड़ भाड़ वाला परिसर होने के चलते अग्निशमन दस्ते ने तुरंत घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची.परंतु  तंग गलिया होने के चलते अग्निशमन को भी घटनास्थल पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.देखते ही देखते ही आग ने आसपास के घरों और दुकानों को भी चंद मिनटों में ही अपनी चपेट में ले लिया था.

बेकाबू होते ही शहर के अन्य भागों से भी अग्निशमन समान गाड़ियों को बुलाया गया .समाचार लिखे जाने तक करीब आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थी जो की आग बुझाने के काम कर रही थी. शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की प्राथमिक जानकारी है. इस आग में अभी तक कोई भी जीवित हानि तो नहीं है परंतु इस आग में लाखों रूपयों का माल जलकर खाक हो गया है. आग लगने की इस घटना से पूरे परिसर में कुछ देर के लिए दहशत निर्माण हो गए और वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. समाचार लिखे जाने तक अग्निशमन  दस्ता आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा था।