logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: चाय की दुकान पर मामूली विवाद के बाद हुआ खून ख़राबा; युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के वैशाली नगर, एनआईटी चौक के पास स्थित एक चाय की दुकान पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने लकड़ी के  दंडो से हमला कर चाय विक्रेता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि  इस हमले में शामिल 3 आरोपियों  को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार पांचपावली पुलिस थाने के वैशाली नगर एनआईटी चौक के पास अभिरूप आशिष कुमार समंदर की बैठक नाम से चाय की दुकान है। उनकी दुकान के सामने ही प्रणय लारोकर की भी चाय की दुकान है। 2 दिन पहले रात के समय प्रणय की दुकान पर आरोपी कामरान मलिक और नबु मलिक, अपने साथियों के साथ पहुँचे और दुकान पर मोबाइल चार्ज करने  के लिए कहा।हालांकि तब प्रणय ने चार्जिंग लगाने को मना कर दिया.

जिसके चलते आरोपियों ने प्रणय से विवाद के बाद मारपीट शुरू कर दी। तब अभिरुप अपनी दुकान से झगड़ा छुड़वाने के लिए पहुंचा था। जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए थे। थोड़ी देर बाद वे दोबारा अन्य साथियों को साथ लेकर वापस लौटे और अभिरूप को उसकी दुकान से बाहर खींचकर  जानलेवा हमला कर दिया। हमले की यह पूरी घटना परिसर में लगे  सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। 

इस हमले में अभिरूप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।पाचपावली पुलिस ने अभिरूप की शिकायत पर हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर कामरान मालिक,नबू मलिक और अल्तमस उर्फ गोलू हुसैन खान को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।