logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कोतवाली में मामूली विवाद बना बड़ी आगजनी का कारण, युवक ने जलाई अपने ही दोस्त की दुकान


नागपुर: नागपुर के कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दोस्ती के रिश्ते पर एक मामूली विवाद इतना भारी पड़ा कि एक युवक ने अपने ही दोस्त की दुकान में आग लगा दी। इस आगजनी से करीब 5 लाख रुपये का बड़ा नुकसान हुआ है।

यह घटना नागपुर के कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत वेंकटेश एनक्लेव शिव नगर स्थित चाय कल्चर नामक दुकान में हुई है। जीजामाता नगर खरबी निवासी लोकेश सुजीत शिंदे ने इसी साल 12 अप्रैल को यह दुकान शुरू की थी। लेकिन बीती रात उनके ही पुराने दोस्त जय ज्ञानेश्वर भदाडे ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे उनकी दुकान जलकर खाक हो गई।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार यह पूरी घटना एक मोटरसाइकिल को लेकर हुए विवाद से जुड़ी है। 20 जुलाई को लोकेश, उसका जीजा और आरोपी जय तीनों घोघरा महादेव घूमने गए थे। वहाँ शराब पीने के बाद जय ने मोटरसाइकिल चलाने की जिद की, लेकिन नशे में होने के कारण लोकेश ने उसे बाइक देने से मना कर दिया। और वे उसे वहीं पर छोड़कर नागपुर वापस आ गए। बस इसी बात पर जय आग बबूला हो गया और उसने लोकेश को दुकान जलाने की धमकी दे डाली।

24 जुलाई की देर रात, जब दुकान बंद थी, आरोपी जय भदाडे ने इस वारदात को अंजाम दिया। आग लगने से दुकान के अंदर रखा डीपफ्रीज़र, एलसीडी, लैपटॉप, होम थिएटर, सीसीटीवी कैमरे और एक लाख रुपये नकद जलकर राख हो गए। कुल मिलाकर लोकेश को करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाली पुलिस ने लोकेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी जय ज्ञानेश्वर भदाडे की सरगर्मी से तलाश कर रही है।