logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चलती गाड़ी में अचानक लगी आग, बड़ी अनहोनी टली


नागपुर: अंबाझरी थाना अंतर्गत एक बड़ी दुर्घटना हो गई। जहां चलते-चलते एक कार में आग लग गई। गाडी से धुंआ निकलते देख कार में बैठे तीन लोग बाहर निकले। जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। घटना की जानकारी मिलते अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।

अंबाझरी पुलिस थाने के अंबाझरी गार्डन के पास रात करीब 1:30 बजे के दरमियान यह घटना हुई थी। वाड़ी की ओर से तीन लोग एक मारुति स्विफ्ट कार में सवार होकर जा रहे थे उसी दौरान अंबाझरी गार्डन के पास अचानक ड्राइवर को गाड़ी से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते अचानक गाड़ी में आग की लपटें उठने लगी। 

कार के ड्राइवर ने सड़क किनारे ही गाड़ी को रोककर गाड़ी में मौजूद दोनों लोगों के साथ गाड़ी से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई और इस घटना की जानकारी अग्निशमन दस्ते को दी गई। अग्निशमन दस्ते ने तुरंत मौके पर पहुंच कर इस आग को बुझाया परंतु तब तक आग में इस कार का बोनट पूरी तरह से जल गया था। आशंका व्यक्त की जा रही शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में यह आग लगी थी जिसकी जांच की जा रही है।