logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ईरानी गैंग का शातिर अपराधी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का था ईनाम


नागपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस को चुनौती देकर फरार हुए ईरानी गैंग के 50,000 रुपये के ईनामी अपराधी को नागपुर पुलिस यूनिट 5 की टीम ने दबोच लिया। यह अपराधी उत्तर प्रदेश के कोतवालीनगर थाने में गैर हत्या के प्रयास और चोरी के कई मामलों में वांक्षित था। आरोपी का नाम सालिग उर्फ रेहान शौकत ईरानी (27) बताया गया है, जो भोपाल के अमन कालोनी, ईरानी डेरा का निवासी है।

जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस के प्रयागराज परिक्षेत्र के महानिदेशक ने फरार अपराधियों को सरेंडर करने का फरमान जारी किया था। इसके बाद, अपराधियों को पकड़ने पर 50,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। लेकिन सालिग ने सरेंडर करने के बजाय यूपी पुलिस को चुनौती दी और फरार हो गया।

नागपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सालिग भोपाल से हंस ट्रैवल्स की बस में सवार होकर हैदराबाद भाग रहा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच यूनिट 5 ने पारशिवनी टोल नाके से बस का पीछा करना शुरू किया। सुबह तड़के करीब 3 बजे जब बस शहर पुलिस के सीमाक्षेत्र में पहुंची, तो पुलिस टीम ने उसे रोककर सालिग को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद सालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और शुक्रवार को उसे यूपी पुलिस के हवाले कर दिया गया। सालिग की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहत की सांस ली है। बता दें कि अपराधी के खिलाफ देशभर में अलग-अलग जगह पर 14 आपराधिक मामलों में वह पुलिस को वह वांछित था।