logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कामठी में युवक ने दोस्त के वियोग में की आत्महत्या


नागपुर: नवीन कामठी पुलिस थाना अंतर्गत सुपारी नगर न्यू येरखेड़ा निवासी एक युवक ने अपने दोस्त के वियोग में आत्महत्या कर ली। मृतक सचिन देशमुख अपने माता-पिता के साथ रहता था और अपने पिता के साथ व्यवसाय करता था। 

सचिन की मोनल जगनाडे से गहरी दोस्ती थी, लेकिन दो दिन पहले मोनल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मोनल की आकस्मिक मौत से सचिन बेहद आहत था। इस दुख में सचिन ने जहर खा लिया, और जब उसकी हालत बिगड़ी, तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने कामठी में शोक की लहर पैदा कर दी है, जहां युवक की दोस्ती के वियोग में जीवन से हार मानने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया।