logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक तालाब में डूबा, हिंगना तहसील के सलाई मेंढा की घटना


नागपुर: हिंगणा के सलाई मेंढा तालाब में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी। कामठी के भीलगांव निवासी 20 वर्षीय पीयूष सूरज सुखदेवे की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पीयूष अपने चार दोस्तों के साथ घूमने आया था, लेकिन यह सैर उसकी ज़िंदगी की आखिरी साबित हुई।

घटना सुबह करीब 10 बजे की है। पांचों दोस्तों ने तालाब किनारे पार्टी की इसके बाद नहाने के लिए पानी में उतर गया। हालांकि, पानी के अंदर की गहराई का संदाजा नहीं लगने के उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगा। उसके दोस्तों ने तत्काल उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और डर के कारण कोई उसे बाहर नहीं निकाल सका।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में मौके पर पांच प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम के साथ राहत कार्य शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की लगातार मशक्कत के बाद पीयूष का शव तालाब से बाहर निकाला गया। इस दृश्य को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया।

मृतक के मामा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीयूष की पहचान की। पुलिस ने इस हादसे को लेकर केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।पीयूष की असमय मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। जो पल दोस्तों के साथ हँसी-मजाक में बीतने वाला था, वह एक काले हादसे में बदल गया। स्थानीय लोग तालाब के आसपास सुरक्षा इंतज़ामों की कमी पर सवाल उठा रहे हैं। यह हादसा एक बार फिर सोचने पर मजबूर करता है कि प्राकृतिक जल स्त्रोतों के आसपास सुरक्षा की अनदेखी कितनी भारी पड़ सकती है।