logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: शांति नगर में युवती के साथ हुआ दुष्कर्म, बाथरूम में नहाते वक्त की फोटो खींचकर वायरल करने की दी थी धमकी


नागपुर: शांतिनगर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती के साथ उसके पिता के मित्र के बेटे ने जबरदस्ती की और उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी ने युवती के नहाते समय बाथरूम की खिड़की से उसकी तस्वीरें खींची और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आखिर कर कई महीनों की प्रताड़ना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। 

पीड़िता 20 की है जो कि तहसील परिसर में रहती हैं। जबकि आरोपी 32 वर्षीय मयूर  येवले प्रेम नगर निवासी है। मयूर के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है और पीड़िता के पिता के साथ आरोपी के पिता की पुरानी दोस्ती थी। हाल ही में एक दुर्घटना का मयूर शिकार हुआ था, जिसके चलते वह पीड़िता के घर पर ही रह रहा था।

इसी बीच उसने चालाकी से पीड़ित युवती के नहाते वक्त बाथरूम में  तस्वीर खींच ली थी और इन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसने 18 जुलाई, 2024 से लेकर 1 नवंबर, 2025 तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने पीड़िता को धमकी दी थी की यह बात किसी को भी बताने पर वह उसके माता-पिता और उसकी बहन को जान से मार देगा। 

हालांकि लगातार आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दुष्कर्म और आईटी एक्ट की विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।