logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एमडी पावडर के साथ आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश, नंदनवन पुलिस थाना क्षेत्र में एंटी ड्रग्स सेल की कार्रवाई


नागपुर: क्राइम ब्रांच के एंटी ड्रग्स सेल द्वारा नंदनवन थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष पेट्रोलिंग अभियान के दौरान एम डी ड्रग्स  के साथ एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर मिली जानकारी के बाद अंजाम दी गई। पकड़ा गया यह तस्कर इससे पहले भी हत्या, चोरी लूटपाट जैसे कई आपराधिक मामलों में लिप्त था। 

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर, एनआईटी ग्राउंड के पास एक व्यक्ति एमडी पावडर बेचने की तैयारी में है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मोपेड के पास खड़ा पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम विजय नंदलाल राहंगडाले बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम एमडी पावडर बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के पास से एमडी पावडर के अलावा एक मोबाइल फोन, मोपेड गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक वजन काटा, और नगद सहित दो लाख से अधिक के माल को जब्त किया है। पूछताछ में विजय ने खुलासा किया कि यह माल उसे फरार आरोपी यशो धरा नगर निवासी शाहिद शेख  से मिला था और वह इसे अन्य फरार आरोपी प्रेमा राजेश गौर को सौंपने वाला था।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत नंदनवन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए नंदनवन पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश तथा मामले की गहन जांच जारी है।