logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर एयरपोर्ट बना तस्करी का अड्डा, लाखों की ड्रग्स की गई जब्त


नागपुर: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने रविवार को सुबह 4.15 बजे दुबई एयर अरेबिया फ्लाइट से नागपुर आए एक युवक से तीन पैकेट ड्रग्स बरामद किया है। जब्त ड्रग्स की कीमत लाखों रुपये के होने की जानकारी है। डीआरआई गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। दो-तीन दिन पूर्व हो नागपुर एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग करते भी एक व्यक्ति पकड़ा गया था।

कस्टम व डीआरआई विभाग को सूचना को मिली की एयर अरेबिया फ्लाइट से अवैध सामान आने वाला है। अधिकारियों ने रात से ही नागपुर एयरपोर्ट पर माल को पकड़ने के लिए फील्डिंग लगा ली। सुबह 4.10 बजे फ्लाइट नागपुर लैंड हुई। स्नैकिंग के दौरान कस्टम व डीआरआई को एक लोहे की वस्तु दिखाई दी। लोहा लाने-ले जाने पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है, लेकिन खबर पक्की थी तो डीआरआई ने उस लोहे के मोटर पंप को तोड़ने का निर्णय लिया।

अधिकारियों ने संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लिया। व्यक्ति ने बताया कि यह मोटर पंप ही है। अधिकारियों ने हथौड़े से जब मोटर पंप को तोड़ा, तो उसमें से तीन पैकेट निकले। स्कैन में चोरी पकड़ी न जाए, इसलिए ड्रग्स को काली पनी में पैक किया गया था। नागपुर एयरपोर्ट पर पहली बार ड्रग्स की तस्करी पकड़ी गई है।