logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: गोवारी उड़ान पुल पर फिर हादसा, ट्रक को कार ने पीछे से मारी टक्कर


नागपुर: नागपुर के गोवारी उड़ान पुल के हाईट बैरियर से गुजरने के प्रयास मे आये दिन हादसे होने लगे हैं। जिसके चलते लगने लगा है कि मानो यह हाइट्स बैरियर दुर्घटनाओं का नया हॉटस्पॉट बन गया है। ऐसे ही एक और हादसे में ट्रक चालक ने हाईट वैरियर में लगे बोर्ड को पढ़ा और स्पीड कम की तो पीछे से तेज रफ्तार कार ट्रक से जा भिडी। हालांकि दोनों वाहन चालकों के बीच हुए समझौते से मामला निपट गया परंतु दोनों ही वाहनों में इस हादसे में क्षति पहुंची हैं।

गोवारी उड़ान पुल पर लगे हाइट  बैरियर लगने के बाद से ही मानों दुर्घटनाओं का अंबार सा लग गया है। एक के बाद एक हो रही दुर्घटनाओं के चलते अब तो लगने लगा है जैसे की हाइट बैरियर दुर्घटनाओं के नए हॉटस्पॉट बन गए हैं। बीती रात एक  कांक्रीट का ट्रक गोवारी उड़ान पुल पर बढ़ रहा था इसी दौरान चालक को हाइट बैरियर और इस पर लिखे निर्देश दिखाई दिए। उसने सावधानी बरतते हुए गति कम की हालांकि इस दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार  कार पीछे से जा टकराई।

इस दुर्घटना में कार और ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हुए हैं। बताया जा रहा है की हाइट बैरियर की ऊंचाई कम की गई है लेकिन यहां बैरियर की ऊंचाई के संबंध में कहीं कुछ भी नहीं लिखा गया है  जिसके चलते आए दिन ये हादसे हो रहे हैं। हालांकि ताजा मामले के बाद ट्रक चालक और कार चालक में आपसी समझौते के बाद मामला निपट गया। परंतु आए दिन हो रहे इन  हादसों के बाद अब प्रशासन को भी सही जगह पर सूचना फलक लगाने की जरूरत महसूस की जाने लगी है।