logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Nagpur

Nagpur: शालार्थ आईडी घोटाले में एक और बड़ी कार्रवाई, शिक्षण संस्था संचालक अंजीकर गिरफ्तार


नागपुर: बहुचर्चित शालार्थ आईडी घोटाले में एसआईटी को एक और बड़ी सफलता मिली है। फर्जी शैक्षणिक आईडी और शिक्षक नियुक्ति घोटाले में नागपुर के एक और शिक्षण संस्था प्रमुख को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति ओंकार भाऊराव अंजीकर है, जो कमल चौक, बालाभाऊ पेठ क्षेत्र का निवासी है।

ओंकार अंजीकर, शांति निकेतन शैक्षणिक संस्था का मालिक है। इस संस्था के तहत गुलशन नगर स्थित जय हिंद उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित होता है। आरोप है कि अंजीकर ने फर्जी आईडी के जरिए 18 शिक्षकों की नियुक्ति की और उसके जरिए बड़ा आर्थिक लाभ उठाया। इसके साथ ही कई और अन्य लोग भी उसकी इस ठगी का शिकार हुए। एक मामले में तो शिकायत कर्ता ने इस घोटाले के सामने आने से पहले ही ओंकार के खिलाफ मामला दर्ज करने का प्रयास किया था परंतु तब पुलिस ने उसे पर कोई भी कार्यवाही नहीं की थी जिसके चलते पीड़ित को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था। 

एसआईटी प्रमुख, पुलिस उपायुक्त राहुल मदने के मार्गदर्शन में, एसीपी सुनीता मेश्राम की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। यह एसीपी मेश्राम के नेतृत्व में एसआईटी की पहली बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है। सोमवार शाम अंजीकर को उसके घर से हिरासत में लिया गया जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले इसी मामले में विठ्ठल-रुक्मिणी बहुउद्देशीय स्कूल के संचालक दिलीप धोटे को भी गिरफ्तार किया गया था। शालार्थ घोटाले में एक के बाद एक हो रही गिरफ्तारियों से यह साफ है कि जांच एजेंसियां अब शिकंजा कसने लगी हैं।