logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: ऑटो चालकों ने व्यापारी पर किया जानलेवा हमला, कुख्यात आरोपी अक्षय भैसारे समेत तीन गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के जरीपटका थाना क्षेत्र में  देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां ऑटो को कट लगने के विवाद में कुख्यात अपराधी ने अपने साथियों के साथ व्यापारी पर हमला कर दिया। साथ ही व्यापारी की गाड़ी की चाबी और उसके पास की नगदी  छीन कर फरार हो गए थे जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी 63 वर्षीय राशिद मेहंदी, पेट्रोल पंप व्यवसायी हैं, वह देर रात अपने दोस्त पुंजम बंसोड़ के साथ इनोवा कार से बेझनबाग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी इनोवा का ऑटो से मामूली कट लग गया।

विवाद इतना बढ़ा कि ऑटो में सवार तीनों आरोपियों ने राशिद मेहंदी पर गालियां बरसाईं और पत्थर से इनोवा का आगे का शीशा तोड़ डाला। आरोपियों ने व्यापारी  से भी मारपीट की और चाकू से वार करके उन्हें जख्मी कर दिया। यही नहीं, कोयते से हमला कर इनोवा की चाबी छीन ली और ऑटो के नुकसान का हवाला देकर राशिद की जेब से एक हजार रुपये लूट लिए।

जख्मी व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी शिकायत पर जरीपटका पुलिस ने लूट, हमला और तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया। पुलिस ने देर रात ही इस मामले में शामिल तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में कुख्यात अपराधी अक्षय भैसारे और उसके दो नाबालिग साथी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, अक्षय भैसारे पर पहले से ही करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे पहले तडीपार भी किया जा चुका है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।